फरीदाबाद : भारतीय पत्रकार संघ की जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में फरीदाबाद (हरियाणा) जिला ईकाई का हुआ गठन किया गया। हरियाणा राज्य पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनुराग शर्मा व उपाध्यक्ष राधिका बहल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर मे संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाली 29 मई तक आगामी बैठक में संघ के इकाई का गठन किया जाएगा।जिला फरीदाबाद कमेटी का पदभार ग्रहण 29 मई को होगा। संगठन के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी स्वच्छ व पवित्र पत्रकारिता पर ही विशेष जोर दें। समस्यात्मक व सत्य ख़बरों को प्रकाशित करने में तनिक भी संकोंच ना करें बल्कि निर्भिकता पूर्ण तरीके से प्रकाशित करें। इस अवसर फरीदाबाद के जन सूचना अधिकार तिलक बिधूड़ी (डीपीआरओ), सुभाष शर्मा (हिन्दुस्थान टाइम्स ),मुकेश मंडल (नवभारत टाइम्स )अनिल मेहता (पी टी आई ) अंजय वर्मा (टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ) हरजिंदर शर्मा (ग्लोबल हरियाणा )अम्बिका प्रसाद ओझा पुष्पेंदर (फरीदाबाद दर्शन ) मन्जीत सिंह (बेमिशाल हरियाणा ) दिनीश भरद्वाज (हिंदुस्थान अबतक ) महेश गोटवाल (ऍम जी न्यूज़ नेटवर्क )राधिका बहल (सामाजिक जीवन ) पूजा रठोर,मीनू मिश्रा ,शल्लू गर्ग ,केसव ठाकुर ,विजय दहिया,विकुल ,विवेक,शिवा सिंह,बी आर मुरुद ,के के त्रिपाठी,अमित ठाकुर, नैंसी मिश्रा, शिव सिंह,चेतन शर्मा ,विवेक शहा, अनुराग शर्मा अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।