दिनांक 21 फरवरी 2022
फरीदाबाद:- महिला थाना सेंट्रल सेक्टर-16 की टीम ने दुष्कर्म एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज एक मुकदमे में भगोड़े चल रहे एक आरोपी राहुल को थाना प्रबन्धक महिला इंस्पेक्टर गीता की टीम ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी राहुल पलवल के असावटी गांव का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राहुल को महिला थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को गांव असावटी से महिला एएसआई विधु, एएसआई अजय सिंह और सिपाही मुनीश की टीम ने रेड कर गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की जांच के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला की वह क्यूआरजी अस्पताल में एंबुलेंस गाडी पर ड्राइवर की नौकरी करता था। आरोपी ने क्यूआरजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली लडकी के साथ कई बार अस्पताल की एंबुलेंस में दुष्कर्म किया था। लडकी की शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल फरीदाबाद में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लेकर मौका घटनास्थल की निशानदेही कराई गई, वारदात में प्रयोग एंबुलेंस गाड़ी अस्पताल सेक्टर 16 फरीदाबाद से बरामद की गई। आरोपी से मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया