फरीदाबाद, 30 मई : सोमवती अमावस्या व शनि जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र सैक्टर – 86, 87 भगवान परशुराम चौक, ग्रेटर फरीदाबाद पर भण्डारे का आयोजन किया। इस मौके पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया आज वट सावित्री व्रत सोमवती अमावस्या व शनि महाराज की जयंती है। आज के दिन दान का विशेष महत्त्व है। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने इस अवसर पर पूरी सब्जी, हलवा का प्रसाद वितरण किया है और सभी भक्तजनों ने प्रसाद का आनन्द लिया। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने सभी के सुख समृद्धि व विश्व कल्याण शान्ति की कामना की। उन्होंने बताया कि विशेषकर महिलाओं को वट सवित्री व्रत रखना चाहिए, इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर दादा राजू, दादा कैलाश, पं हरीश पाराशर एडवोकेट, पं कृष्ण पाराशर एडवोकेट, पं कर्ण पाराशर इंजिनियर, पं सुनील शर्मा, पं सूरज शर्मा, पं रामजीलाल, पं शंकर शर्मा, पं रंजन शर्मा, पं विनोद, पं लोकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।